
Release Date: 04/October/2025
मध्य प्रदेश के लाखों किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य सरकार ने उन किसानों के बैंक अकाउंट में सीधा DBT द्वारा मुआवज़े की राशि ट्रांसफर की है, जिनकी फसलें बारिश, कीट हमले और पिला मोज़ेक जैसी बीमारियों की वजह से खराब हो गई थीं।
CM Mohan Yadav ने खुद इसकी घोषणा की और एक क्लिक में 8 लाख 40 हजार से ज्यादा किसानों को मदद की राशि उनके खातों में भेजी। यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है, जब कई किसान प्राकृतिक आपदाओं और फसल बर्बादी के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे थे।
सरकार के मुताबिक, जिन किसानों की फसलें आंशिक रूप से खराब हुई हैं उन्हें अलग राशि दी गई है और जिनकी पूरी फसल बर्बाद हो गई है, उन्हें ज्यादा मुआवज़ा मिला है। इससे किसानों को फिर से खेती में निवेश करने और अगली फसल की तैयारी करने में मदद मिलेगी।
CM की क्यों खास है यह मदद?
1. अचानक आई बारिश और कीटों ने फसलों को भारी नुकसान पहुँचाया था।
2. खासकर सोयाबीन और दालों पर पिला मोज़ेक रोग का असर बहुत ज्यादा देखा गया।
3. सरकार का यह कदम किसानों की आर्थिक सुरक्षा और भरोसा बढ़ाने वाला माना जा रहा है।
आगे किसानों को क्या फायदा होगा?
राज्य सरकार ने साफ कहा है कि किसानों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। भविष्य में भी यदि प्राकृतिक आपदाओं या बीमारियों से फसलें खराब होती हैं, तो उन्हें राहत राशि मिलती रहेगी।
किसान भाईयों के चेहरों की मुस्कान ही हमारी असली दीपावली हैं : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
✅ मध्यप्रदेश में 13 जिलों के किसानों को 653.34 करोड़ रुपये की राहत राशि सिंगल क्लिक DBT द्वारा खातों में अंतरित की गई
✅ किसान भाईयों को मिला पहली बार सोयाबीन में पीला मोजेक से हुए नुकसान का मुआवजा
✅ मुख्यमंत्री को किसानों ने दिया धन्यवाद और अभिनंदन किया गया
✅ मुख्यमंत्री से किसानों ने कहा - आपने दीपावली से पहले ही हमारी दीपावली मनवा दी
✅ बाढ़ से प्रभावित 3.90 लाख किसानों को मिली 371 करोड़ की राहत राशि
✅ पीला मोजैक से प्रभावित सोयाबीन फसल के मुआवजे के रूप में किसानों को मिली 282 करोड़ रूपए से अधिक की मदद
✅ मुआवजा राशि मिलने से किसानों का खाद-बीज खरीदना हुआ आसान
✅ मुख्यमंत्री 10 अक्टूबर को रतलाम में भावांतर योजना रैली में करेंगे सहभागिता
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसानों की सेवा ही भगवान की सेवा है। बाढ़ हो, आपदा हो, ओलावृष्टि हो या कीट प्रकोप हो, किसान भाई हर विपदा से लड़ते और जूझते हैं। किसान पर कोई भी विपदा या आपदा आए सरकार संकट की हर घड़ी में साथी बनकर किसानों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों से कहा कि आप अकेले नहीं हैं, पूरा परिवार बनकर हम आपके साथ हैं। आपकी खुशी में ही प्रदेश की खुशी है। उन्होंने कहा कि हर प्रकार की आपदा और कीट प्रकोप से फसलों को हुई क्षति की राहत राशि किसानों को दी जाएगी। ये राहत राशि किसानों को बड़ा संबल देगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जब तक आखिरी पीड़ित किसान को सहायता राशि नहीं मिल जाती, हमारी सरकार चैन से नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि किसानों के चेहरों की मुस्कान ही हमारी असली दीपावली जैसी है। किसानों की मेहनत और जज्बा फिर से उनके खेतों को जीवन और समृद्धि से भर देगा।
This website is not affiliated with, associated with, or endorsed by any government agency or authority. The use of the word "Sarkari" in the domain name is purely for informational purposes and is not intended to mislead users into believing that this website is an official government website. All information provided on this site is for general guidance only. Visitors should verify all information independently and consult the relevant government authorities for official matters. "All Sarkari Scheme" a private initiative to help citizens access government related information and updates.